Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्य तेज़, जिलाधिकारी धराली–हर्षिल में...

उत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्य तेज़, जिलाधिकारी धराली–हर्षिल में मौजूद l

उत्तरकाशी: बीते दिनों उत्तरकाशी जिले के धराली–हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

जिलाधिकारी आज सुबह धराली–हर्षिल पहुँचे और वहां चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए तथा प्रभावित लोगों को राशन, दवाइयां और जरूरी राहत सामग्री शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा क्षेत्र में युद्धस्तर पर राहत कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें रसद सामग्री का वितरण, स्वास्थ्य सहायता और स्थानीय संसाधनों की व्यवस्था भी शामिल है। जिलाधिकारी ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने हर्षिल के पास बनी आंशिक झील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को झील से पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने और किनारे पर बाढ़ के साथ आए पेड़ों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में झील से पानी का बहाव सामान्य है, लेकिन आवरोध की आशंका को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़े 

RELATED ARTICLES

7 COMMENTS

  1. Full-service dealer https://npprteamshop.com/en/google/youtube/ goes beyond selling by providing operational guides, restriction breakdowns, and platform update summaries. Aged profiles from NPPRTEAMSHOP consistently outperform fresh registrations in delivery quality and checkpoint avoidance. Order today at npprteamshop.com and see why top-performing affiliates keep coming back for consistent quality.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular