Homeराज्यउत्तराखण्डडोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड का लाल शहीद, देवभूमि...

डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड का लाल शहीद, देवभूमि में शोक की लहर, सीएम धामी ने जताया शोक।

देहरादून – स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड के वीर सपूत जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान लोहा लेते हुए शहीद हो गए। खबर सुनकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेवा में कमीशन हुए थे, गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया जाएगा। कैप्टन दीपक का परिवार देहरादून के रेस कोर्स में रहता है। डोडा में शहीद होने वाले कप्तान 48 राष्ट्रीय राइफल से थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को कोटिशः नमन।

सीएम धामी ने कहा कि माँ भारती की सेवा में आपका ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular