Homeराज्यउत्तराखण्ड241 पदों की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित , आयोग जल्द जारी करेगा...

241 पदों की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित , आयोग जल्द जारी करेगा नया शेड्यूल….

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा प्रस्तावित विज्ञान विषयों से संबंधित समूह-ग की भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी। आयोग ने यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित कराने की योजना बनाई थी, लेकिन एडमिट कार्ड जारी न होने से अभ्यर्थियों में भारी असमंजस और नाराज़गी देखी जा रही है।

आयोग ने 31 जनवरी 2025 को कुल 241 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिनमें सहायक कृषि अधिकारी-1, प्राविधिक सहायक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, स्नातक सहायक और कारागार विभाग के फार्मासिस्ट पद शामिल थे।

बाद में आयोग ने पशुपालन विभाग के 120 पदों (पशुधन प्रसार अधिकारी) को इस भर्ती प्रक्रिया से अलग करते हुए निरस्त कर दिया था। शेष पदों के लिए परीक्षा तिथि यथावत रखी गई थी, लेकिन अब इसे मई से जून 2025 के बीच पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, UKSSSC ने 19 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा  स्थगित की, जानिए वजह

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया जाएगा और आयोग बृहस्पतिवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी करेगा। विषयवार नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

क्या करें अभ्यर्थी?

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uksssc.uk.gov.in पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।
  • परीक्षा के नए शेड्यूल की घोषणा होने तक अपनी तैयारी जारी रखें।
  • किसी भी अफवाह या अनाधिकारिक सूचना से सावधान रहें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular