Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ,अब तक 14 लाख से ज्यादा...

चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ,अब तक 14 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन , जानिए किस राज्य से कितने श्रद्धालु करवा रहे हैं रजिस्ट्रेशन….

देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह हर साल की तरह इस बार भी नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। 9 अप्रैल 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। यह आंकड़ा साफ तौर पर दर्शाता है कि इस बार भी यात्रा ऐतिहासिक रहने वाली है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन इस बार उत्तर प्रदेश से हुए हैं, जहां से अब तक 1,83,950 श्रद्धालु चारधाम के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इसके बाद गुजरात का नंबर आता है, जहां से 1,39,630 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

अन्य प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • मध्य प्रदेश: 1,44,604
  • आंध्र प्रदेश: 1,66,899
  • राजस्थान: 99,080
  • कर्नाटक: 56,029
  • दिल्ली: 54,925
  • तेलंगाना: 51,699
  • छत्तीसगढ़: 45,995
  • बिहार: 42,430
  • हरियाणा: 36,735
  • उड़ीसा: 33,670
  • पंजाब: 13,451
  • उत्तराखंड (स्थानीय श्रद्धालु): 12,954

पूर्वोत्तर राज्यों से भी उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

  • असम: 2,423
  • त्रिपुरा: 635
  • मणिपुर: 80
  • मेघालय: 48
  • अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड: 18-18 श्रद्धालु

चारधाम यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों के होटल और धर्मशालाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं। वहीं, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए केवल IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in/ का ही उपयोग करें। किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग करने पर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular