Saturday, March 28, 2026
HomeGovernmentUttarakhand: देहरादून में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री...

Uttarakhand: देहरादून में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हुए शामिल!

Uttarakhand, Dehradun: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और महिलाओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का संदेश साझा किया।

कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।गढ़ी कैंट में आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन को महिला शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक बताते हुए प्रदेश सरकार की महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular