विज़न 2020 न्यूज: भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर एक कलयुगी भाई ने अपनी बहन को लात घूंसों से पीटकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं इस कलयुगी भाई ने बहन के साथ गई अपनी बूढ़ी मां को भी पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन सुबह रुद्रपुर की अब्दुल्ला नगर गदरपुर निवासी बचन कौर अपनी मां के साथ ग्राम रायपुर निवासी अपने भाई सोहन सिंह के घर उसे राखी बांधने पहुंची। भाई और उसकी पत्नी जागीर कौर ने उसे अपने घर आने पर फटकार लगा दी। मां ने जब भाई को समझाते हुए राखी के दिन बहन पर गुस्सा नहीं करने की बात कही तो भाई और उसकी पत्नी ने उन दोनों को लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले चाचा करनैल सिंह ने आकर उन्हें बचाया।कोतवाली पहुंची सोहन की बहन बचन कौर ने बताया कि कुछ समय पहले तक उसकी मां भाई सोहन के साथ ही रहती थी। एक वर्ष पूर्व मां ने अपनी संपत्ति भाई के नाम कर दी। इसके बाद भाई का मोह बूढ़ी मां से खत्म हो गया और उसने मारपीट कर मां को घर से निकाल दिया। तब से मां उसके साथ ही रहती है और आज त्यौहार पर जब मां उसके साथ भाई से मिलने पहुंची तो भाई ने मां के पैर छूने की बजाय उसे लात मारकर भगा दिया।
इस कलयुगी भाई ने किया रक्षाबंधन के त्योहार को कलंकित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!

on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….