Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया...

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

देहरादून – उत्तराखंड में नए साल के मौके पर बर्फबारी का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिल सकता है। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मसूरी, चकराता, धनौल्टी, हर्षिल, औली, जोशीमठ, चोपता, नैनीताल, पिथौरागढ़, और अल्मोड़ा जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर नए साल के दौरान बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर तक राज्य के 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। गुरुवार के लिए पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शुक्रवार से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी, वहीं 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

यह दौर शनिवार और रविवार तक जारी रहने का अनुमान है, और वीकेंड पर राज्य के 2,000 मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने नए साल पर पर्यटकों के लिए पहाड़ों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने का एक सुनहरा मौका बताया है।

नए साल के मौके पर मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रैफिक प्लान तैयार करने के साथ-साथ पार्किंग सुविधाओं को बढ़ाने का काम भी तेज कर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

#NewYearSnowfall #UttarakhandTourism #MassuriSnow #SnowfallAlert #UttarakhandWeather #NewYear2024 #WinterWonderland #UttarakhandTouristSpots #SnowfallInHills #WinterVacation

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular