Homeराज्यउत्तराखण्डप्रयागराज महाकुंभ में आगामी स्नान पर्वों के लिए रेलवे संचालित करेगा 29...

प्रयागराज महाकुंभ में आगामी स्नान पर्वों के लिए रेलवे संचालित करेगा 29 स्पेशल ट्रेनें , यहाँ देखे लिस्ट….

देहरादून : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दो प्रमुख स्नान पर्वों के लिए रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देने हेतु 29 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

इस वर्ष महाकुंभ के दौरान 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व होने वाले हैं। इन दोनों पर्वों से पहले रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें एक ट्रेन देहरादून से हरिद्वार होते हुए प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक संचालित की जाएगी।

स्पेशल ट्रेनों के विवरण:

  • देहरादून-फाफामऊ स्पेशल (04316): यह ट्रेन देहरादून से 9, 15, 16 और 23 फरवरी को चलेगी, और फाफामऊ तक पहुंचेगी।
  • फाफामऊ-देहरादून स्पेशल (04315): यह ट्रेन फाफामऊ से 10, 16, 17 और 24 फरवरी को देहरादून के लिए चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इसके अतिरिक्त, बठिंडा-फाफामऊ (04526) और फाफामऊ-बठिंडा (04525) स्पेशल ट्रेनें भी क्रमशः 8, 18, 22 फरवरी और 9, 19, 23 फरवरी को संचालित होंगी। ये ट्रेनें बठिंडा, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद और मुरादाबाद जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

इसके अलावा अंबअडौरा-फाफामऊ स्पेशल 9, 15 और 23 फरवरी को तथा फाफामऊ-अंबअडौरा स्पेशल 10, 16 और 24 फरवरी को चलाई जाएगी। यह ट्रेन नागल डेम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जैसे स्टेशनों से होकर जाएगी।

रेलवे विभाग ने बताया कि 8 से 28 फरवरी के बीच दिल्ली-फाफामऊ, अमृतसर-फाफामऊ, फिरोजपुर-फाफामऊ, और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-फाफामऊ के बीच कई अन्य कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular