Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेन्द्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन,...

केन्द्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन, बिल को लगाई आग…

नैनीताल – नैनीताल में शुक्रवार को वकील केन्द्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हो गए। जिला अदालत में सभी अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के इस संशोधन बिल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान, अधिवक्ताओं ने संशोधन बिल को आग लगा दी, और सीजीएम कोर्ट के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन स्ववित्त संस्थाएं हैं और उन पर इस तरह के कानून थोपना गलत है।

इस बिल के अनुसार, अगर कोई वकील केस हारता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है और मुआवजा देने की बात की गई है। इसके अलावा, केन्द्र सरकार तीन व्यक्तियों को नियुक्त करेगी, जो सभी वकीलों के कार्यों को नियंत्रित करेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस बिल के जरिये उनका विरोध करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा। इसके खिलाफ वे आंदोलन करेंगे।

#Nainital #AdvocatesProtest #LawyerStrike #AmendmentBill #CentralGovt #LegalRights #BarAssociation #LawyerRights #CGMcourt #ProtestAgainstBill #FireOnAmendmentBill

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular