Homeउत्तराखण्डचमोलीउत्तराखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा, गैरसैंण में एप्पल मिशन की जानकारी...

उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा, गैरसैंण में एप्पल मिशन की जानकारी देते नजर आए सीएम धामी |

गैरसैंण (भराड़ीसैंण): उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ये पौधे न केवल राज्य में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि “एप्पल मिशन” के अंतर्गत हो रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा एप्पल मिशन के तहत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह योजना राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रही है।

उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को सेब उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु इस मिशन के लिए उपयुक्त है और इससे राज्य के युवा उद्यमशीलता की ओर भी अग्रसर होंगे।

स्थानीय निवासियों से की मुलाकात
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से भेंट की और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular