Homeराज्यजम्मू-कश्मीरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ज़ेड मोड़ सुरंग का किया उद्घाटन,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ज़ेड मोड़ सुरंग का किया उद्घाटन, भारतीय सेना के लिए फायदेमंद साबित होगी सुरंग।

जम्मू-कश्मीर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर-करगिल-लेह हाईवे के महत्वपूर्ण हिस्से में बनी ज़ेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। इस सुरंग के खुलने से लद्दाख जाने का मार्ग अब और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा। खासतौर पर भारतीय सेना के लिए यह सुरंग बेहद फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि सर्दियों में भारी बर्फबारी के बावजूद हाईवे बंद नहीं होगा और सेना को सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचने में कोई रुकावट नहीं आएगी।

सुरंग का आकार अंग्रेजी के ‘Z’ अक्षर जैसा होने के कारण इसे ज़ेड मोड़ कहा जा रहा है। इसके बन जाने से 12 किलोमीटर की दूरी अब केवल 6.5 किलोमीटर में सिमट जाएगी, और इसे तय करने में महज 15 मिनट का समय लगेगा। इससे यातायात की गति में सुधार होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस सुरंग का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब सर्दियों में हिमस्खलन के कारण घंटों तक हाईवे पर फंसे रहने का डर नहीं होगा। अब भारतीय सेना और आम लोग इस मार्ग का इस्तेमाल पूरे साल भर, बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे।

जोला सुरंग परियोजना
ज़ेड मोड़ सुरंग के अलावा, जोजिला सुरंग भी इस परियोजना का हिस्सा है। यह सुरंग 14 किलोमीटर लंबी होगी और बालटाल से जोजिला पास तक जाएगी। इन सुरंगों के निर्माण के बाद, श्रीनगर-लेह मार्ग साल भर खुला रहेगा, जो पहले बर्फबारी के कारण कई महीनों तक बंद रहता था।

इस परियोजना की शुरुआत मई 2015 में हुई थी और सुरंग का निर्माण 2024 में पूरा हुआ। इस सुरंग के खुलने से भारतीय सेना की रणनीतिक स्थिति में भी सुधार होगा, क्योंकि अब वे पूरे साल किसी भी समय इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

#ZMorTunnel #JammuKashmir #Ladakh #StrategicImportance #IndianArmy #JammuKashmirDevelopment #Infrastructure #JammuKashmirNews #ZMoTunelInauguration

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular