Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में पर्यटन सीजन को लेकर तैयारी शुरू, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को...

नैनीताल में पर्यटन सीजन को लेकर तैयारी शुरू, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

नैनीताल/हल्द्वानी –  नैनीताल जिले में पर्यटन सीजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गर्मी के सीजन में देश विदेश से सैलानी पहाड़ों की ठंडी वादियों में घूमने के लिए आते हैं। लिहाजा हमेशा पार्किंग और यातायात की व्यवस्था पर्यटकों को परेशानी में डालती है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के साथ ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। नैनीताल की जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने यातायात से लेकर पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है कि प्रशासन द्वारा कई पार्किंग चिन्हित की गई है साथ ही कई पार्किंग के निर्माण चल रहे हैं। जिन्हें जल्द सुचारु किया जाएगा साथ ही ही पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था मिले यही हमारा प्रयास है और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग भी पर्यटन सीजन में विशेष व्यवस्था कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular