Homeराज्यउत्तराखण्ड38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी जोरों पर, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने...

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी जोरों पर, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण…

नैनीताल/हल्द्वानी – उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो रही है। इन खेलों का आयोजन देहरादून और हल्द्वानी में किया जाएगा। शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान, खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को 20 जनवरी तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने संबंधित इवेंट कंपनी को निर्देश दिया है कि 20 तारीख तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्विमिंग सहित अन्य खेलों का आयोजन भी होगा। स्विमिंग पूल और बिजली कनेक्टिविटी सुधारने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

हल्द्वानी शहर में सफाई और सड़क निर्माण की तेज़ी से हो रही है तैयारी
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हल्द्वानी में सफाई अभियान और सड़क निर्माण कार्य भी तेज़ी से चल रहे हैं। नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से नरीमन चौराहे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा, दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले और कूड़ा फैलाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई और कई दुकानों के चालान भी किए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और जागरुकता अभियान के बाद भी अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़ी अहम जानकारी
28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में लगभग 2000 मेहमान खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

#NationalGames2025 #HaldwaniGames #UttarakhandSports #Haldwani #SportsInHaldwani #CleanHaldwani #KumaonRegion #SwimingPoolSetup #SportsPreparation #SportsEvent #NationalGamesPreparation #HaldwaniDevelopment

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular