Friday, March 6, 2026
Home Uncategorized हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर: सेना बर्फ हटाने और सुरक्षा...

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर: सेना बर्फ हटाने और सुरक्षा इंतजामों में जुटी, 25 मई को खुलेंगे कपाट….

चमोली/हेमकुंड साहिब: चारधाम यात्रा की शुरुआत के बाद अब हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 मई को कपाट खोलने की तिथि निर्धारित है और इस पवित्र सिख तीर्थ स्थल पर बर्फबारी के बीच कठिन परिस्थितियों में भारतीय सेना के जवान लगातार कार्य में जुटे हैं।

सेना के जवान यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने, ट्रैक को सुरक्षित बनाने और संपूर्ण व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। भारी बर्फबारी और विषम मौसम भी उनकी सेवा और संकल्प को नहीं डिगा सका है।

श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के पावन दर्शनों के लिए उत्साहित हैं और यात्रा मार्ग तैयार होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन और सेना मिलकर सुनिश्चित कर रहे हैं कि 25 मई को कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा और सुरक्षा प्रदान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2