Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल की पत्नी सफिया मलिक के खिलाफ शिकंजा...

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल की पत्नी सफिया मलिक के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिस…

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अब नैनीताल पुलिस मलिक की पत्नी सफिया मलिक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बता दें कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने मलिक की पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सफिया और अन्य आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

सफिया मलिक के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस ने अब्दुल मलिक, सफिया मलिक समेत अन्य के खिलाफ सरकारी जमीन पर मृत व्यक्ति का शपथ पत्र देने और मृत व्यक्ति के नाम से हाईकोर्ट में रिट डालने के मामले जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह आरोपी नामजद हैं। एक नामजद आरोपी की पूर्व में मौत हो चुकी है।

करीबियों से भी किया जा चुका है संपर्क

पुलिस ने इस मामले में कई बार साफिया मलिक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। इस मामले में पुलिस उसके कॉलेज और करीबियों से भी संपर्क कर चुकी है। इसके बाद भी साफिया मलिक और अन्य आरोपी बयान देने के लिए नहीं पहुंचे। अब पुलिस साफिया मलिक सहित चार आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी कर सकती है।

आरोपियों के खिलाफ हो सकता है नोटिस जारी

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि साफिया मलिक सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों में से किसकी मृत्यु हुई है इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular