Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका...

उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन 

प्रयास बेहतर कल के लिएदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का किया विमोचन 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल से मानव जीवन में अनुशासन, टीम स्प्रिट और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है. उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका कार्यकुशलता पर भी सकारात्मक प्रभाव भी पढ़ता है.

मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि ये प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular