देहरादून: जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र के आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पंजीकरण हेतु सर्वे की सुविधा 18 जून 2025 तक उपलब्ध है। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रामीणों से अपील की है कि इच्छुक आवासहीन परिवार समय रहते संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी दी कि योजना में पंजीकरण के लिए यह अनिवार्य है कि आवेदक परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो..जिसमें वह आवेदन करना चाहता है।
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि इस सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें और पक्का मकान पाने के अपने सपने को साकार करें।
#PMAYGraminRegistration2025 #PMAwasYojanaSurvey #DehradunHousingScheme #ApplyforFreeHouseSchemeIndia
Hello are using WordPress for your site platform? I’m new to the blog world but I’m trying to get started and create my own. Do you need any coding knowledge to make your own blog? Any help would be greatly appreciated!