Homeराज्यउत्तराखण्डसाइबर अपराध पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में 12...

साइबर अपराध पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

देहरादून – 2024 में देहरादून के एक निवासी के साथ साइबर अपराधियों ने नौकरी.कॉम के नाम पर लगभग 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में, साल की शुरुआत में ही साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। विदेशों में बैठे साइबर ठगों के सहयोग से बायनेंस ऐप के माध्यम से यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी के खातों में पैसों का लेनदेन हुआ था। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

इस संबंध में आज एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जून 2024 में पीड़ित ने नौकरी के लिए ऑनलाइन “नौकरी.कॉम” पर सर्च किया था। इसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने वॉट्सएप पर उन्हें फोन किया और बताया कि उनका सीवी नौकरी.कॉम से मिला है। फिर इन ठगों ने पीड़ित से पैसे की मांग की और करीब 23 लाख की ठगी कर डाली। इस पूरे मामले में साइबर क्राइम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

#CyberCrime #Dehradun #OnlineFraud #JobScam #CryptoFraud #CyberSecurity #STF #USDT #BannedApps #CyberThugs

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular