Homeराज्यउत्तराखण्डकिच्छा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, घर मे...

किच्छा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, घर मे काम करने वाली केअर टेकर निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड।

उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में 29 जून को संदिग्ध परस्थियो में हुई महिला की मौत की गुत्थी आखिरकार किच्छा पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने महिला की कुशन तथा पायदान से मुंह व गला दबाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे आरोपी युवती मृतका महिला की अच्छी परिचित की थी। पुलिस ने मृतका के गले और हाथ से गायब चैन और अंगूठी सहित अन्य सभी माल बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया है।

किच्छा कोतवाली पुलिस ने वृद्धा की हत्या करने के मामले में वृद्धा के घर पर केयरटेकर का काम करने वाली युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें दोनों आरोपियों ने 29 जून को वृद्धा की हत्या करने के बाद घर में रखी ज्वेलरी और नकदी लूट ली थी।

केयरटेकर ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था वृद्धा को मौत के घाट

मामले का खुलासा करते हुए उधमसिंह नगर के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 29 जून को किच्छा की पंजाबी कॉलोनी में वृद्धा की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। बताया जा रहा था मृतका को सांस की बीमारी थी और आरोपियों के द्वारा वृद्धा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया था।

घटना को अंजाम देने के बाद लूट की वारदात को दिया था अंजाम

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतका के हाथ में दवाई का पंप पकड़ा दिया था। जिससे वृद्धा की मौत स्वाभाविक लगे। जिसके बाद आरोपी द्वारा वृद्धा के गले, हाथ और घर में रखी ज्वेलरी सहित नगदी को लूट लिया गया था। पुलिस ने संदेह होने पर मामले की जांच की थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली अंजली शर्मा पुत्री कांत शर्मा और शिवम पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट गई ज्वेलरी और नगदी भी बरामद कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular