Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश के अलर्ट के बाद पीएम मोदी का...

उत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश के अलर्ट के बाद पीएम मोदी का दौरा रद्द, मार्च में आने की संभावना…

देहरादून – खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया है। शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से पीएम का कार्यक्रम गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल जाने का था, लेकिन अब वह मार्च में आ सकते हैं।

राज्य सरकार ने पीएम के 27 फरवरी को उत्तरकाशी आने की संभावना के तहत तैयारियाँ की थीं, लेकिन मौसम विभाग ने उस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके चलते पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब पीएम के 5 मार्च तक उत्तरकाशी आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ही मुखबा और हर्षिल में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

#PMModi #UttarkashiVisit #BadWeather #YellowAlert #WinterTrip #Gangaotri #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #MarchVisit

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular