विज़न 2020 न्यूज: पिथौरागढ़ के अधोली गांव में एक व्यक्ति ने ‘शेर’ की तरह तेंदुए से दो-दो हाथ किये। 5 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए को आखिरकार हार माननी पड़ी। बताया जा रहा है कि अधौली निवासी मदन सिंह कार्की (49) पुत्र भवान सिंह कार्की बुधवार शाम किसी काम से आमथल गांव आए थे। सात बजे अकेले घर की तरफ निकल रहे थे, तभी लटीगाड़ के पास एक झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने पहला प्रहार मदन सिंह से सिर पर किया। मदन सिंह साहस के साथ तेंदुए से भिड़ गए। करीब पांच मिनट तक वह तेंदुए से भिड़ता रहा।आखिरकार तेंदुआ पस्त हो गया और मौके से भाग गया। इस संघर्ष में मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लहूलुहान हालत में घर पहुंचे मदन सिंह ने परिवार और गांव के लोगों को सारी बात बताई। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसके सिर पर 40 टांके लगे।
‘शेर’ बनकर भिड़ा तेंदुए से…पांच मिनट चली खौफनाक जंग…और फिर…
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
