HomeGovernmentPithoragarh Update: गस्कु स्लाइड क्षेत्र में मार्ग बहाल, शुरू हुई वाहनों की...

Pithoragarh Update: गस्कु स्लाइड क्षेत्र में मार्ग बहाल, शुरू हुई वाहनों की आवाजाही!

Pithoragarh Update: पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा आज धारचूला-गूंजी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके उपरांत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा गस्कु स्लाइड क्षेत्र मार्ग को खोल दिया गया तथा वाहनों की आवाजाही प्रारंभ हो गई है।

कमांडेंट प्रशान्त ने जानकारी दी कि मार्ग की सुरक्षा और सुधार हेतु आवश्यक कार्य कल प्रातः पुनः किए जाएंगे। हालांकि, गस्कु स्लाइड क्षेत्र में लगातार पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन्स) की स्थिति बनी हुई है।

सड़क की स्थिति एवं सुरक्षा मानकों का समुचित आकलन करने के उपरांत कैलास मानसरोवर यात्रा के चौथे दल को कल धारचूला से गूंजी की ओर रवाना किए जाने संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular