Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़: एसपी रेखा यादव ने किया मदकोट चौकी का आकस्मिक निरीक्षण, सेरा...

पिथौरागढ़: एसपी रेखा यादव ने किया मदकोट चौकी का आकस्मिक निरीक्षण, सेरा चौकी के निर्माण कार्य की भी समीक्षा…

मुनस्यारी  : पिथौरागढ़ जनपद में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने शनिवार को चौकी मदकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत, थानाध्यक्ष अनिल आर्या, चौकी प्रभारी मनोज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, भोजनालय, पुलिस बैरक और चौकी परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी यादव ने मुनस्यारी की सेरा चौकी के नवनिर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त लोहे, सीमेंट, रेत आदि की गुणवत्ता की जानकारी ली और ठेकेदार को स्वीकृत नक्शे के अनुरूप व उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular