HomeGovernmentपिथौरागढ़-मुनस्यारी हेलीसेवा सितंबर तक होगी शुरू, केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने मुख्यमंत्री...

पिथौरागढ़-मुनस्यारी हेलीसेवा सितंबर तक होगी शुरू, केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजा

देहरादून: पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेली सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने इस रूट पर सेवा संचालित करने के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने पत्र के माध्यम से दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार हेतु सहयोग मांगा था। इस पहल के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ हेली सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा पिथौरागढ़-धारचूला रूट पर भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। धारचूला में हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी है। इस मार्ग के लिए भी हैरिटेज एविएशन को प्रारंभिक सहमति दी गई है।

साथ ही पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच उड़ान योजना पर भी विचार किया जाएगा, यदि एयरलाइंस से प्रस्ताव आता है।

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि अछनेरा-टनकपुर के बीच विशेष रेल सेवा के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जा रही है। इस अध्ययन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली सेवा और रेल नेटवर्क विस्तार में केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं सीमांत इलाकों के विकास और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने में सहायक साबित होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular