Homeराज्यउत्तराखण्ड उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी के थपेड़ों से लोग बेहाल, 40...

 उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी के थपेड़ों से लोग बेहाल, 40 डिग्री के पार पहुँच रहा तापमान, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी।

देहरादून – उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आग बरस रही है। प्रचंड गर्मी के बीच लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून हरिद्वार समेत मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि के साथ लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

मैदानी इलाकों के लिए जारी किया हीट वेव को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसाr13 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश की सम्भावना है। जबकि सभी मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि के साथ लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

देहरादून में बुधवार को सामान्य से सात डिग्री अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते बुधवार को चिलचिलाती धूप ने सुबह से ही लोगों को परेशान किया हुआ था। पारा चढ़ने के साथ ही सड़कों पर दुपहिया वाहन सवारों और पैदल चल रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular