Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल: सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के...

पौड़ी गढ़वाल: सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

पौड़ी गढ़वाल: विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सतपुली में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना एवं उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश देना रहा।

सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव

इस अवसर पर तीन नवजात बालिकाओं मनस्वी, रामिया एवं वामिकाका जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। साथ ही लाभार्थियों को बेबी किट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी मनीष खुगशाल द्वारा महिला अपराध, बाल संरक्षण एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने और समाज में बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular