Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी: अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला, तीन साल...

पौड़ी: अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला, तीन साल से था फैसले का इंतजार

पौड़ी: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले का पूरे प्रदेश और देशभर में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

गौरतलब है कि 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी। वह यमकेश्वर ब्लॉक स्थित वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थी। जांच के अनुसार, रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता पर गलत गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया था, जिसका उसने विरोध किया। इसी के बाद पुलकित और उसके दो साथियों ने मिलकर अंकिता को चीला नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी।

घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की थी। मामले ने और ज्यादा तूल तब पकड़ा जब सामने आया कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है।

पीड़िता के पिता ने लगातार न्याय की मांग की है और कोर्ट से आरोपियों को फांसी की सजा देने की अपील की है। इस मामले की जांच SIT ने की थी और करीब 500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी।

आज होने वाले फैसले को देखते हुए कोटद्वार कोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब पूरे उत्तराखंड की नजर इस फैसले पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular