Homeअध्यात्मआस्थाकेदारनाथ की पंचमुखी डोली ने अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड से धाम लिए...

केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड से धाम लिए किया प्रस्थान, 10 मई को खुलेंगे बाबा के कपाट।

रुद्रप्रयाग/गौरीकुंड –  भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने आज बृहस्पतिवार 9 मई को सुबह 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई। बीते 6 मई को देवडोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा मंगलवार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी 8 मई देर शाम को पंचमुखी डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी।

उल्लेखनीय है केदारनाथ धाम के कपाट कल शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को कई दशकों से बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयंसेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।

आज  पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान होते समय श्रद्धालु जनों  तथा  गौरी गांव के स्कूली बच्चों ने  बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा की है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला  प्रशासन, पुलिस, गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने  देव डोली का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular