पंचायत चुनाव 2025: महिलाएं बनेंगी बदलाव की प्रतीक, 36815 पदों पर आरक्षण

उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व में नया कीर्तिमान बनने की उम्मीद है। पंचायती राज व्यवस्था के तहत प्रदेश में कुल 7499 ग्राम प्रधान पदों में से 3772 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण दिए जाने की नीति के तहत कुल 66,418 पदों पर चुनाव होंगे, जिनमें से 36,815 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

आंकड़ों पर एक नजर:

  • ग्राम पंचायत सदस्य: कुल 55,587 पद, जिनमें 31,358 पद महिलाओं के लिए आरक्षित।

  • ग्राम प्रधान: कुल 7,499 पद, 3,772 पद महिलाओं के लिए आरक्षित।

  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: कुल 2,974 पद, 1,502 पद महिलाओं के लिए आरक्षित।

  • जिला पंचायत सदस्य: कुल 358 पद, 183 पद महिलाओं के लिए आरक्षित।

पिछले पंचायत चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही थी, जहां लगभग 52% महिलाएं निर्वाचित होकर सामने आई थीं। यह रुझान ग्रामीण सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व के लिए एक सकारात्मक संकेत है।उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 50% सीटें महिलाओं के नाम, सशक्तिकरण की नई मिसाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here