Homebig newsदेहरादून: पलटन बाजार में दिनदहाड़े युवती की हत्या से सनसनी, पुलिस ने...

देहरादून: पलटन बाजार में दिनदहाड़े युवती की हत्या से सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

murder देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. जहाँ पर दिन दहाड़े एक युवती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है. मामला मच्छी बाजार क्षेत्र का है दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में आक्रोश दिख रहा है.

पलटन बाजार देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है और वो मच्छी बाजार क्षेत्र की रहने वाली थी. सोमवार सुबह वह किसी काम से बाहर जा रही थी, तभी आरोपी युवक बाइक से वहां पहुंचा. आरोपी ने युवती से कुछ देर बात की और फिर अचानक हमला कर दिया. चापड़ से किए गए हमले के कारण युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है. आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार खुदबुदा मोहल्ला के रूप में की गई है. पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular