Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण में आज पहाड़ी स्वाभिमान रैली , हजारों लोग होंगे शामिल....

गैरसैंण में आज पहाड़ी स्वाभिमान रैली , हजारों लोग होंगे शामिल….

चमोली : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज ‘पहाड़ी स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई संगठनों के लोग एकजुट होंगे। इस रैली को लेकर आयोजक और राज्य आंदोलनकारी उत्साहित हैं, खासकर जब लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इस रैली में शामिल होने की अपील की है। यह आयोजन कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा बजट सत्र के दौरान दिए गए बयान को लेकर जारी विवाद के बीच हो रहा है, जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

6 मार्च को गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली, नेगी दा का जनता से आह्वान। -  YouTube

राज्य आंदोलनकारी सुरेश कुमार बिष्ट ने बताया कि यह रैली उत्तराखंड सम्मान मंच के बैनर तले निकाली जाएगी और इसमें दो से ढाई हजार लोग जुटने की उम्मीद है। रैली का आयोजन गैरसैंण के रामलीला मैदान में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों से आंदोलनकारी शामिल होंगे। रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार को एक कड़ा संदेश देना है और यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के लोगों की आवाज को सुना जाए।

स्थानीय स्तर से भी इस रैली को समर्थन मिल चुका है। गेवाड संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि समिति के 500 से 700 सदस्य रैली में शामिल होंगे, और आयोजन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन के साथ ही सरकार की जिम्मेदारी होगी।

रैली को समर्थन देने वाले संगठनों में प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक संगठन, स्थायी राजधानी संघर्ष समिति, चिन्हित राज्य आंदोलन संयुक्त समिति गैरसैंण, रामगंगा टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ, उक्रांद, कांग्रेस, बार संघ, महिला सशक्तिकरण संगठन माईथान और अन्य स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस रैली में कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular