Homeराज्यउत्तराखण्डपिछले एक साल से आपदा का दंश झेल रहा जोशीमठ का पगनो...

पिछले एक साल से आपदा का दंश झेल रहा जोशीमठ का पगनो गांव, दहशत में जीने को मजबूर ग्रामीण।

चमोली – जोशीमठ नगर क्षेत्र का दूरस्थ पगनो गांव पिछले साल से आपदा का दंश झेल रहा है। यहां पर गांव के ऊपर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, हल्की सी बारिश में भी यहां पर भूस्खलन होता है और मलबे के साथ पानी गांव में आ जाता है। ग्रामीण लगातार लगभग 1 साल से इस आपदा का दंश झेल रहे हैं।

यह ताजा तस्वीर कल रात की है। देर रात हुई तेज बारिश के कारण यहां लोगों के तीन गौशाला और 2 घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने रात में भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के समान मालबे में दब गए, गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गांव की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

ग्रामीण हल्की सी बारिश में भी दहशत में जीने को मजबूर हैं ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन एवं सरकार से विस्थापन की मांग भी की लेकिन अभी तक ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments