Homeuttarakhand weatherउत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी खबर, 3 से 5 मई के...

उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी खबर, 3 से 5 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

देहरादून : उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले 24 घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने आने वाले 3 से 5 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

उत्तराखंड के मौसम को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम काै मिजाज बिगड़ा ही रहने के आसार हैं। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 से 5 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

3 से 5 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

देवभूमि में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रोहित थपलियाल के मुताबिक, 3 मई से प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। खासकर 4 और 5 मई को राज्य के कई जनपदों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular