Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डOPPSS!! गलतफहमी ने बना दिया मनचला!!

OPPSS!! गलतफहमी ने बना दिया मनचला!!

girlwrestler
देहरादून। लड़कियों के छेड़ने ओर मनचलों के पीटने की खबरों को तो बहुत बार पढ़ा ोगां पर ये खबर कुछ अलग है। देहरादून बाजार में एक गलतफहमी के चलते सीदे सादे युवक को मनचला मानकर चार लड़कियों ने जमकर उसकी धुलाई कर दी। बाद में पुलिस की तफ्दीश में युवक बेकसूर निकला।
घटना दून के पलटन बाजार की है। जहां बाजार घूमने आई चार लड़कियां एक गलतफहमी का शिकार हो गई। बाजार में एक बेकरी कर्मचारी रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल घुमा रहा था। सड़क से गुजर रहीं चार युवतियों को लगा कि युवक उनकी फोटो और वीडियो बना रहा है। युवतियों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। युवक समझ नहीं पा रहा था कि मारपीट की वजह क्या थी। युवतियां चिल्लाते हुए उस पर टूट पड़ी थीं। युवक के हाथ पर लड़कियों ने दांत तक काट दिया।

युवक खुद को बेकसूर बता रहा था।ए लेकिन किसी को भी युवक की बात पर विश्वास नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को धारा चौकी बुलाकर बातचीत की। पुलिस ने युवक का मोबाइल चेक किया तो न तो कोई फोटो और न ही वीडियो मिला।

बाजी उल्टी पड़ी तो युवतियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। कोतवाली के एसएसआई कैलाश भट्ट ने बताया कि युवतियों द्वारा माफी मांगने पर मामला सुलझ गया। पीड़ित को उपचार के लिए रकम भी दी गई है। यदि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular