उत्तराखंड में धान खरीद में घोटाला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने साधा सरकार पर निशाना

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड सरकार पर धान की सरकारी खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आंकड़े जारी कर अपने आप को ठीक ठहरा रही है जबकि मंडियों में धान की दुर्गति साफ नजर आ रही है।

यशपाल आर्य ने बताया कि किसानों को न तो बाढ़ मुआवजा मिला है न ही एमएसपी पर धान की खरीदी और न ही आढ़त या खाद जैसी सुविधाओं का सही लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कच्चे आढ़तियों को एमएसपी पर धान खरीदने का लाइसेंस मिलने के बावजूद वे किसानों से धान नहीं खरीद रहे हैं। साथ ही तुलवाई और परिवहन का खर्च भी किसानों को सरकार की ओर से दिया जा रहा है…लेकिन फिर भी किसानों का नुकसान हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसान मंडियों में लंबी कतारें लगने के बजाय निजी गोदामों में धान बेचने को मजबूर हैं। व्यापारियों द्वारा भारी कटौती और फर्जी नमी जांच के कारण किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। यूपी से सस्ते धान को ऑनलाइन पोर्टल में डाला जा रहा है..जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान हो रहा है।

यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएं और धान की खरीदी समय से, पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here