Homeराज्यदिल्लीसांसद पप्पू यादव को खुली धमकी, टीआरपी कमाने के चक्कर में न...

सांसद पप्पू यादव को खुली धमकी, टीआरपी कमाने के चक्कर में न पड़ो, वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।

नई दिल्ली – पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा दो बार धमकी दी गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि “टीआरपी कमाने के चक्कर में न पड़ो, वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।” यह वही गैंग है जिसने हाल ही में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी थी कि अगर कानून अनुमति दे, तो वह 24 घंटे में इस गैंग के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे। हाल ही में उन्हें जान से मारने की यह धमकी मिली है।

गैंगस्टर का फोन और वायरल ऑडियो

पप्पू यादव ने पूर्णिया रेंज के डीआईजी, एसपी और डीजीपी को इस मामले में शिकायत दी है। गैंग के एक सदस्य ने बताया कि सांसद के सभी ठिकानों की जानकारी उसके भाई के पास है। उन्होंने पप्पू यादव को वीडियो कॉल भी किया था, लेकिन यादव ने फोन नहीं उठाया। वायरल ऑडियोज़ में एक व्यक्ति पहले उन्हें बड़े भाई कहकर संबोधित कर रहा है और फिर अपशब्द कहता है।

सोशल मीडिया पर धमकी

झारखंड की जेल में बंद गैंगस्टर अमन के करीबी मयंक ने फेसबुक पर पप्पू यादव को सीधे धमकी दी। उन्होंने लिखा, “तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।” पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में इंडिया गठबंधन के प्रचार में जुटे हुए हैं।

#PappuYadav #Threats #LawrenceBishnoi #GangsterThreats #Bihar #Politics #SocialMedia #IndianPolitical #SecurityThreats #Politicians #Criminal #Underworld

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments