Homeराज्यजम्मू-कश्मीरघोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे सेना के काफिले में से एक...

घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे सेना के काफिले में से एक वाहन हादसे का शिकार, पांच जवान बलिदान और पांच घायल

जम्मू-कश्मीर – नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे छह वाहनों के काफिले में एक वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच बहादुर जवानों ने बलिदान दिया, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

घटना मंगलवार की शाम की है जब 10 जवानों को लेकर 11 मराठा लाइट इन्फैंटरी के छह वाहनों का काफिला ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था। ये जवान नियंत्रण रेखा के पास स्थित बनोई की घोड़ा पोस्ट तक जा रहे थे। काफिले में शामिल एक ढाई टन वाहन के चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

सेना ने श्रद्धांजलि दी
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “दुर्घटना ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुई। पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।”

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
जम्मू-कश्मीर में इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। पिछले साल 29 अप्रैल को राजोरी में सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें दो जवानों ने बलिदान दिया था। इसके बाद 19 अगस्त 2023 को एक और सेना की गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिरने से 9 जवानों की जान चली गई थी।

आतंकी हमले की संभावना नकारा
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना ने जमीनी स्रोतों की पुष्टि के बाद इस हादसे को आतंकी घटना का हिस्सा मानने से इंकार किया है। घटनास्थल से करीब 130 मीटर की दूरी पर सेना की चौकी थी और बैकअप वाहन मुश्किल से 40 मीटर दूर था।

उपराज्यपाल ने जताया दुख
इस हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया और बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं बहादुर जवानों के परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

#Army #JammuKashmir #CavalryAccident #Martyrs #RescueOperation #IndianArmy #Condolences #WhiteNightCorps #JammuAndKashmir #Poonch #Tributes #OperationalDuty #BraveSoldiers #RoadAccident

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments