Saturday, March 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी , सेंसेक्स और...

सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी , सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार…..

 

मुंबई : कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1310 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 75,157.26 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 1.92 फीसदी की उछाल के साथ 22,828.55 पर क्लोज हुआ।

आज के शेयर बाजार अपडेट के मुताबिक, कारोबार के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया और जियो फाइनेंशियल शामिल रहे। दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में टीसीएस, एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर शामिल रहे।

बाजार में सबसे बड़ी तेजी मेटल इंडेक्स में देखी गई, जो 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, ऑटो, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, पावर, रियल्टी, पीएसयू, टेलीकॉम और फार्मा सेक्टर में भी 2-2 फीसदी तक की मजबूती दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की बढ़त ने बाजार की रौनक बढ़ा दी।

विदेशी निवेशकों और घरेलू बाजार के लिए राहत की खबर अमेरिका से आई, जहां भारत पर लागू किए गए 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं के बावजूद निवेशकों की धारणा में मजबूती देखने को मिली।

भारतीय रुपया भी शुक्रवार को मजबूत हुआ। बुधवार के मुकाबले रुपया 86.69 से बढ़कर 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जिससे विदेशी निवेश को समर्थन मिला।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ स्थगन के फैसले और घरेलू स्तर पर मेटल व अन्य सेक्टर्स में आई मजबूती ने बाजार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में बाजार में सकारात्मक रुझान बने रहने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular