Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन उत्तराखंड ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर अपनी...

राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन उत्तराखंड ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर अपनी झोली में डाला एक और पदक…

हरिद्वार – 38वें राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में हॉकी और कुश्ती की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष हॉकी फाइनल्स के साथ-साथ कुश्ती के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें कई दिलचस्प परिणाम सामने आए।

महिला हॉकी फाइनल: हरियाणा की महिला टीम ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर गोल्ड जीता। हरियाणा की तरफ से महिमा ने 1, इशिका ने 2 और मोनिका ने 1 गोल किया। मध्य प्रदेश की तरफ से ऐश्वर्या ने 1 गोल किया।

पुरुष हॉकी फाइनल: कर्नाटक ने पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया। कर्नाटक के समंथ, भरत मलिंगप्पा और अभारन सुदेव ने 1-1 गोल किया, जबकि उत्तर प्रदेश के विष्णुकांत और फराज ने 1-1 गोल किए।

तृतीय स्थान के मुकाबले: महिला वर्ग में झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र ने पंजाब को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती मुकाबले: उत्तराखंड के उत्तम ने 130 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। 74 किलोग्राम भार वर्ग में जयदीप ने गोल्ड, जबकि 60 किलोग्राम में साहिल ने गोल्ड प्राप्त किया।

महिला कुश्ती में, स्वाति (53 किलोग्राम) ने गोल्ड, जबकि तपस्या (57 किलोग्राम) ने गोल्ड मेडल जीता।

राष्ट्रीय खेलों के समापन पर विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक जीते, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी रोमांचक बना।

#NationalGames2025 #HockeyFinal #WrestlingFinals #GoldMedal #WomenHockey #MenHockey #SportsExcellence #Victory #HaridwarGames #SportsNews #IndianSports #WrestlingChampions

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular