हल्द्वानी – आज मंगलवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश रावत के बड़े भाई बिशन सिंह रावत के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूरन चंद शर्मा एवं भूतपूर्व सैनिक जगमोहन सिंह ढैला के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बँधाया।



