Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर पहुंचने पर सीएम धामी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने...

रामनगर पहुंचने पर सीएम धामी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कहा प्रदेश में भारी बहुमत से जीत रही भाजपा।

देहरादून – रामनगर पहुंचने पर सीएम धामी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ता मजबूत पार्टी के आधार हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, जिसके बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में देश मजबूत और देशवासी सशक्त हुए हैं। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास देश के विकास के मजबूत आंकड़े है जिसके दम पर वह हर बूथ पर मजबूती से लड़ रहा है।

धामी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों को प्रचंड मतों से जीतने का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार को 400 से अधिक सीटों के साथ पुनः सत्ता में लाने के लिए कठिन परिश्रम करने का आवाहन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular