Homeराज्यउत्तराखण्ड11 जून को नैनीताल में वीरों को मिलेगा सलाम, राज्यपाल गुरमीत सिंह...

11 जून को नैनीताल में वीरों को मिलेगा सलाम, राज्यपाल गुरमीत सिंह की यह पहल बन रही मिसाल

देहरादून: उत्तराखण्ड, जिसे ‘वीरभूमि’ भी कहा जाता है, हमेशा से भारतीय सेना को समर्पित जांबाज़ों की धरती रही है। यहां के लगभग हर घर से कोई न कोई युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करता है। यही नहीं, हर पांचवां बलिदानी सैनिक उत्तराखण्ड से होता है, जो इस राज्य की गौरवशाली सैन्य परंपरा को दर्शाता है।

इसी गौरव की परंपरा को नमन करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की विशेष पहल पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम — ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ का आयोजन बुधवार 11 जून 2025 को राजभवन नैनीताल में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखण्ड के वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों, और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय पूर्व सैनिकों के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करना है। इन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर राज्य की ओर से आभार व्यक्त किया जाएगा।

यह आयोजन पहले देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था, और अब इसे कुमाऊं मंडल तक विस्तारित करते हुए नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है।

#GovernorGurmitSingh #ArmyTributeEvent #June11Ceremony #UttarakhandSoldiers #EkShaamSainikon Ke Naam

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular