Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पैतृक...

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

देहरादून/पौड़ी – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के साथ-साथ अपने पैतृक गांव पंचूर (पौड़ी) के आसपास आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

आज शाम 5 बजे, योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे, जहां वे रातभर ठहरेंगे।

6 फरवरी को, वे दोपहर 2 बजे यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे। इसके बाद, पौड़ी जिले के बिथ्याणी गांव स्थित माया योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में आयोजित किसान मेले में शामिल होंगे।

7 फरवरी को, वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और फिर अपने पैतृक घर पर भतीजे की शादी में शामिल होंगे।

योगी आदित्यनाथ 8 फरवरी की शाम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

#YogiAdityanath #UttarakhandVisit #Pauri #Panchur #KisanMela #MayaYogiCollege #Bithyani #FamilyWedding #UPCM #UttarakhandNews #CMYogi #UttarakhandDaur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular