लड़कियों में वर्जिनिटी को लेकर कई डिबेट खड़े होते हैं। अक्सर लोग इस मामलों में अपनी-अपनी राय रखते हैं। और इस मामले में लोगों की अलग-अलग मान्यताएं होती हैं। लेकिन हाल ही में एक ऑनलाइन सेक्स टॉय रिटेलर लव हनी डॉट को डॉट यूके द्वारा किये गए सर्वे में ये पता चला है कि ज़्यादातर युवतियां अपनी वर्जिनिटी उम्र के 17 साल तक खो देती हैं। इसके अलावा इस सर्वे में ये भी पता चला है कि लड़कियां 28 की उम्र में सेक्स को सबसे ज्यादा एंजाय करती हैं, वहीं मर्द 33 वर्ष की उम्र में सेक्स को सबसे ज्यादा एंजाय करते हैं।
असल में इस सर्वे में करीब 1281 लोगों को शामिल किया गया। जहाँ 40 फीसदी लोगों ने माना कि वे सेक्स के लिए 28 की उम्र को सबसे बेहतर मानते हैं। इसके साथ-साथ इस सर्वे में ये भी पता चला कि मर्द अपने उम्र के 18 साल में सेक्शुअल पीक पर होते हैं, जहाँ लड़कियां 30 साल में अपने सेक्शुअल पीक पर होती हैं।
हालांकि इस सर्वे में ये सिद्ध हो चुका है कि महिलाओं का सेक्स सिस्टम पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा कॉम्प्लेक्स होता है, लेकिन फिर भी महिलाऐं मर्दों की अपेक्षा आसानी से पता लगा लेती हैं कि सेक्स के मामले में मर्दों को क्या चाहिए और क्या नहीं।