Homeराज्यमहाराष्ट्रOhh....तो ये थे गडकरी की बेटी की शादी में खास मेहमान...

Ohh….तो ये थे गडकरी की बेटी की शादी में खास मेहमान…

gadkari-daughter-wedding_650x400_81480845330

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की रविवार को हुई शादी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं.

गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी का विवाह आदित्य कासखेदिकर के साथ हुआ. केतकी गडकरी की तीन संतानों में सबसे छोटी है जबकि आदित्य अमेरिका में फेसबुक में काम करते हैं.

असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, प्रकाश जावडेकर, हंसराज अहीर, पीयूष गोयल, योगगुरू रामदेव और पूर्व विमानन मंत्री एवं वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल पटेल आदि इस मौके पर मौजूद अतिविशिष्ट हस्तियां थीं.

राजनाथ सिंह और शाह सुबह आए. फड़णवीस और अन्य रात पहुंचे थे. महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, सुभाष देशमुख, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, सदाभाउ खोतकर और गिरीश देशमुख आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

नागपुर के रहने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दो बेटे – निखिल और सारंग हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular