Homeराज्यउत्तराखण्डअब प्रदेशभर में रविवार को भी खुले रहेंगे बिजली बिलिंग काउंटर ,...

अब प्रदेशभर में रविवार को भी खुले रहेंगे बिजली बिलिंग काउंटर , यूपीसीएल ने जारी किया आदेश…..

देहरादून : उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने प्रदेशभर के बिजलीघरों के बिलिंग काउंटर रविवार को भी खुले रखने का आदेश जारी किया है। यह कदम बिजली बिलों के बकाया भुगतान की वसूली को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। यूपीसीएल ने इस महीने में अधिकतम राजस्व वसूली के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक (MD) अनिल कुमार ने बताया कि अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अब सभी बिजली बिल जमा कराने वाले काउंटर रविवार को भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुलेंगे। अधिकारियों द्वारा प्रदेशभर में बिजली बिलों के बकाया का सख्ती से वसूली की निगरानी की जा रही है। इस वसूली अभियान के दौरान सभी आला अधिकारी नियमित अपडेट ले रहे हैं।

इसके अलावा, यूपीसीएल द्वारा सरकारी दफ्तरों के बकाए बिजली बिलों की वसूली के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विभाग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें राजस्व वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों से बकाए बिलों की वसूली सुनिश्चित की जा रही है।

उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बकाए बिजली बिल तुरंत जमा करें, ताकि कनेक्शन काटने से बच सकें। यूपीसीएल ने चेतावनी दी है कि जो उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया बिल नहीं जमा करेंगे, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular