Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: BKTC के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में गैर हिन्दुओं की नो...

उत्तराखंड: BKTC के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में गैर हिन्दुओं की नो एंट्री, जल्द लगेगी प्रस्ताव पर मुहर

उत्तराखंड:  प्रदेश में धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बड़े फैसले की तरफ बढ़ रही है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ-साथ समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा।

BKTC का मंदिरों की परंपराओं को लेकर बड़ा फैसला

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहा है। उन्होंने कहा कि केदार खंड से लेकर मानस खंड तक फैली मंदिर परंपरा सदियों से धार्मिक मर्यादाओं का पालन करती आई है। लेकिन, पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में इन परंपराओं का उल्लंघन हुआ, जिसे अब सख्ती से रोका जाएगा।

 सरकारी कदमों को बताया सराहनीय

इस बीच बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध मजारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना की। उनके मुताबिक, ये पहल न केवल उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा कर रही है, बल्कि कानून व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने इसे समयानुकूल और आवश्यक कदम बताया।

सरकार–समिति समन्वय से और सख्त कदम

हेमंत द्विवेदी ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के आपसी समन्वय से देवभूमि की पवित्रता और परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने, सख्त नकल कानून और अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश जैसे फैसलों से जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। आने वाले समय में मंदिर समिति इस दिशा में और निर्णायक कदम उठाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular