HomeGovernmentराज्यपाल गुरमीत सिंह से आयकर आयुक्त सुनीता सिंह की शिष्टाचार भेंट, कर...

राज्यपाल गुरमीत सिंह से आयकर आयुक्त सुनीता सिंह की शिष्टाचार भेंट, कर सुधारों पर हुई चर्चा!

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से सोमवार को राजभवन में प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून श्रीमती सुनीता सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के बीच आयकर विभाग की कार्यप्रणाली, राजस्व सुधार, करदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता के बढ़ावे जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

राज्यपाल ने कर प्रणाली को सरल, नागरिकों के अनुकूल और अधिक प्रभावशाली बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने आयकर विभाग द्वारा समाज के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों की सराहना की और प्रदेश में टैक्स जागरूकता को बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रधान आयकर आयुक्त सुनीता सिंह ने राज्यपाल को विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी और करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

भेंट का उद्देश्य सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ करना और शासन-प्रशासन के बीच समन्वय को सुदृढ़ बनाना रहा।

यह भी पढ़े 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular