Homeराज्यदिल्ली@#No #Salary@# तो दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को काटना पड़ सकता महिना...

@#No #Salary@# तो दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को काटना पड़ सकता महिना आपकों तंगी में …

manish-sisodia_650x400_71426385833-1

अगर आप दिल्ली में सरकारी कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए ही है। नोटबंदी के इस दोर में आने वाला महिना आपकों तंगी में काटना पड़ सकता है। क्योकि कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए दिल्ली सरकार के पास पैसा नही है। अगर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की माने तो ऐसा होना संभव भी है। दरअसल, दिल्ली सरकार का कहना है कि नोटबंदी के बाद दिल्ली सरकार का टैक्स कलैक्शन 50 पर्सेंट तक गिर गया है जिससे सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने लायक पैसा नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है, ‘ इस महीने नोटबंदी के बाद दिल्ली के बाजारों में कोई व्यापार नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सरकार का टैक्स कलैक्शन 50 पर्सेंट तक गिर गया है। अगर ऐसा ही रहा तो सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देना मुश्किल होगा।’ सिसोदिया ने आगे लिखा है, ‘ऐसी ही चिंता केंद्रीय वित्त मंत्री की उपस्थिति में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कई राज्यों के वित्त मंत्रियों ने उठाई है।’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular