Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनई टिहरी: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फायरिंग, इलाके में हड़कंप

नई टिहरी: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फायरिंग, इलाके में हड़कंप

नई टिहरी: कलेक्ट्रेट क्षेत्र के ई ब्लॉक में बीती रात भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। मैच के जोश में एक व्यक्ति ने रायफल से तीन राउंड फायरिंग कर दी….जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि एक गोली करीब 150 मीटर दूर एक बिल्डिंग की पानी की टंकी में जा लगी।

फिलहाल फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular